फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five year old son burnt his mother, mourning in Kolka

Una News: पांच वर्षीय बेटे ने दी मां को मुखाग्नि, कोलका में मातम

Wed, 19 Feb 2025 03:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Five year old son burnt his mother, mourning in Kolka
कोलका गांव में महिला की मौत के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। स्रोत ग्रामीण - फोटो : संवाद
पुलिस को कुछ पुख्ता सबूत मिलने के बाद एक टीम दिल्ली रवाना
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता : अजय ठाकुर

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रायपुर मैदान पंचायत के तहत गांव कोलका की एक 35 साल की महिला दिनेश्वरी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला अभी तक अनसुलझा है। मौत कैसे हुई, इसमें कौन-कौन शामिल हैं, कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं, महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल अस्पताल में सैंपल के लिए भेजा गया था। सोमवार देर शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार सुबह मायका और ससुराल पक्ष ने मिलकर महिला का अंतिम संस्कार किया गया। महिला को उसके पांच साल के मासूम बेटे राजेश ने रोते बिलखते मुखाग्नि दी। मायका और ससुराल पक्ष से हर किसी की आंखें नम थीं। पांच साल का बेटा हर तरफ देख रहा था। अब कौन मुझे लाड प्यार करेगा। महिला खुद मनरेगा सहित अन्य स्थानों पर दिहाड़ी मजदूरी करके अपना व बेटे का पालन पोषण कर रही थी। अब इस मासूम को कौन देखेगा। डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस मामले की गहनता से जांच जारी है। जो कोई भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed