उद्योग मंत्री ने किया 5 सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विस क्षेत्र में 3.53 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके तहत बढेड़ा, भदौड़ी, सैंसोवाल, लोअर बढेड़ा व दुलैहड़ की 276 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उद्योग मंत्री ने बढेड़ा में 21 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इसके तैयार होने पर बढेड़ा गांव की 35 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। जबकि भदौड़ी में दो करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भदौड़ी-सैंसोवाल-लोअर बढेड़ा ट्यूबवेल का शिलान्यास किया।
इससे इन पंचायतों की 211 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसी तरह दुलैहड़ में 70 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने जो रहे नलकूप से यहां की 30 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने इन योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद दुलैहड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बीत क्षेत्र की 42 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना का कार्य अंतिम चरण में है।
इस पर अब तक लगभग 27 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस सिंचाई योजना के तहत बाथू में 18 ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से पानी को अमराली, बीटन और सिंगा के टैंकों में पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर एनके त्रिवेदी, मुकेश हीरा, विकास बख्शी, रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सुभद्रा देवी, आशा कौशल व मुनीष राणा, मधु धीमान, विजय, परमजीत कौर, अमनदीप मोनी, सुमन ठाकुर, सुरेखा राणा, सुभाष, रणदेव काकू, यशपाल, कै. शक्ति चंद सहित व कई ग्रामीण उपस्थित थे।
उद्योग मंत्री ने बताया कि लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से लालूवाल-गोंदपुर सड़क को चकाचक किया जाएगा। जबकि अमराली-गउवा सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इस बारे उन्होंने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिये।