फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   five devotees injured in acccident

बसोली में ऑटो पलटा, पांच श्रद्धालु घायल

Fri, 15 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 15 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
five devotees injured in acccident
दुर्घटना में घायल का उपचार करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह से माथा टेक वापस आ रहा श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो बसोली में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आटो सवार पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन ऊना की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर पीड़ितों का उपचार जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब के कपूरथला से नौ श्रद्धालु धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने पहुंचे थे। जब श्रद्धालु माथा टेक कर वापस घर जाने लगे तो रास्ते में बसोली के समीप अचानक ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कपूरथला निवासी हरप्रीत पुत्र सुरजीत (18), निंबो देवी पत्नी सुरजीत सिंह (38), जागीरा देवी (64), हरप्रीत (16), संदीप (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी रोहित और पायलट निरंजन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन


इनमें से दो घायलों निंबो देवी और हरप्रीत की हालत गंभीर हालत में परिजन जालंधर के निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed