फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   first auditorium in Palakwah

पालकवाह में बनेगा जिला का पहला ऑडिटोरियम

Fri, 28 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 28 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
first auditorium in Palakwah
ऊना के बेला बाथड़ी में पेट्रोल पंप का लोकार्पण करते उद्योग मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। वहीं इन विकास प्रोजेक्टों को पूरा करने की डेडलाइन  भी तय कर दी। उन्होंने कहा पंडोगा उद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए 25 करोड रुपये की राशि और जारी कर दी गई है। इससे पहले 37 करोड रुपये की राशि इस औद्योगिक क्षेत्र के लिए जारी की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए के इस औद्योगिक क्षेत्र के जल्दी ही प्लाट बनाकर उन्हें आवंटित करने का सिलसिला शुरू किया जाए। उन्होंने कहा औद्योगिक क्षेत्र में नवंबर माह के अंत तक पुल भी बन कर तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने कहा कि पंडोगा में 12 करोड़ की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर का काम युद्धस्तर पर चला हुआ है और 31 मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाथू के राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी सेंटर के बाद यह हरोली विधानसभा क्षेत्र का दूसरा कॉमन फेसिलिटी सेंटर है । पंडोगा में वूमेन हॉस्टल का काम भी जल्दी ही शुरू होगा। उद्योग मंत्री ने बैठक में यह भी बताया की 5 करोड 32 लाख रुपये की लागत से खड्ड में बन रहे पांच मंजिला बहुउद्देशीय छात्रावास का काम भी युद्धस्तर पर चला हुआ है और मार्च में इसे भी पूरा करके जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।  उद्योग मंत्री ने कहा कि पालकवाह में 25 करोड रुपए की लागत से स्किल डेवलपमेंट सेंटर का काम युद्धस्तर पर चला हुआ है और इसे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा पालकवाह में ही जिला का पहला ऑडिटोरियम बनने जा रहा है और यह ऑडिटोरियम भी अगले 2 महीनों में बन कर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण चंडीगढ़ के टैगोर आडोटोरियम की तर्ज पर किया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने यह भी बताया कि गोंदपुर जयचंद, हलेडा, सिंगा व पंडोगा के सामुदायिक भवन 31 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा सिंगा, बीटन जखेवाल ,  खड्ड व लालूवाल  के रेन शेल्टर तैयार हो चुके हैं जबकि बालीबाल व भडिय़ारां   में 1 महीने में यह बनकर तैयार हो जाएंगे। उद्योग मंत्री ने श्रम व रोजगार, खनन विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। इस अवसर पर उपनिदेशक उद्योग अंशुल धीमान धीमान उपनिदेशक फैक्ट्रीज एसके धीमान, जिला रोजगार अधिकारी रमेश कटोच सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकरां में बनेगी सराय
से पूर्व उद्योग मंत्री ने पालकवाह पंचायत के ठाकरा गांव में ग्रामीणों को संबोधित किया और गांव में सराय के निर्माण का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ठाकरा में नलकूप का कार्य जल्दी ही पूरा होने वाला है और इससे ठाकरा के हर खेत को पानी लगेगा। वहीं उद्योग मंत्री ने बेला बाथड़ी में ठाकुर फिलिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की हरोली विधानसभा क्षेत्र में कई पेट्रोल पंप हो गए हैं जो इस हल्के की विकास यात्रा के प्रतीक है।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, सामान्य उद्योग निगम के निदेशक पवन ठाकुर, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू , राज्य हस्तशिल्प निगम के निदेशक राकेश दत्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमन ठाकुर, सुरेखा राणा, सुरेंद्र चड्डा, एसडीएम धनवीर ठाकुर, सहायक आबकारी व कराधान आयुक्त उज्जवल सिंह राणा, पालकवाह पंचायत के प्रधान संदीप अग्निहोत्री, सैनिक बोर्ड के निदेशक कैप्टन शक्ति चंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed