फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire in Slate-piled houses and cattle shed in Dohgi

डोहगी में स्लेटपोश मकान व पशुशाला जली

Wed, 24 Mar 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
fire in Slate-piled houses and cattle shed in Dohgi
बंगाणा के डोहगी में जला स्लेटपोश मकान व पशुशाला। - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। डोहगी पंचायत के जखोला गांव में मंगलवार रात स्लेटपोश मकान और पशुशाला जल गई। घटना का पता चलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घर के अंदर रखे सामान को बाहर निकाला। तब तक अधिकतर सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
विज्ञापन

लेखराज पुत्र राम आसरा के मकान और पशुशाला में मंगलवार रात नौ बजे के करीब आग लग गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल की गाड़ी डोहगी पहुंची लेकिन घर तक रास्ता न होने के कारण आग बुझाने में असफल रही। इसके कारण घर में रखे बर्तन, गेहूं, तूड़ी, कपड़े और नकदी जल कर स्वाह हो गई।
विज्ञापन

आग घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा का कहना है कि हल्का पटवारी को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे दिए हैं। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की यथासंभव आर्थिक सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed