{"_id":"693413b9ef8c8b7a4004f229","slug":"fire-in-junk-shop-causes-panic-una-news-c-93-1-ssml1047-174288-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कबाड़ की दुकान में लगी आग से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कबाड़ की दुकान में लगी आग से मची अफरातफरी
विज्ञापन
कबाड़ की दुकान में लगी आग का दृश्य। संवाद।
- फोटो : टोल पर आमने सामने की भिडंत में क्षतिग्रस्त हुई कार और बाइक
मैहतपुर में शराब कारखाने के सामने कबाड़ के ढेर में भड़की आग
एक लाख के नुकसान का अनुमान, शुक्रवार देर रात लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। मुख्य बाजार में स्थित एक कबाड़ कारोबारी की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। यह दुकान औद्योगिक क्षेत्र के निकट स्थित एक शराब कारखाने के सामने स्थित है। शुक्रवार रात कबाड़ के ढेर में आग भड़कने से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से दुकान मालिक का कुछ सामान सुरक्षित रह गया।
पुलिस के अनुसार शराब कारखाने के सामने कबाड़ कारोबारी मुन्ना की दुकान में अचानक आग लग गई थी, जिसे दमकल कर्मियों ने नियंत्रित कर लिया। दुकानदार ने लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। थाना मैहतपुर के सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यदि दमकल विभाग समय पर न पहुंचता तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था।