{"_id":"57d993224f1c1b3c3dd474ea","slug":"fire-in-cardboard-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट के गत्ता उद्योग में आग, भारी नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट के गत्ता उद्योग में आग, भारी नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जगुआर में धमाके के बाद लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थापित एक निजी उद्योग में आग भड़कने से उद्योग में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। देर शाम आग भड़कने से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अग्निकांड में उद्योग प्रबंधन को लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम अचानक उद्योग से धुआं निकलने लगा, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत उद्योग का ताला तोड़ कर आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन, भीषण आग के आगे लोगों की एक न चली।
विज्ञापन
इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के उद्योगपति वेद गोयल ने तुरंत अपने उद्योग से आग बुझाने के संयंत्र लाकर अपने ऑफिस के स्टाफ सहित आग को काबू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा उद्योग को भारी नुकसान से बचाने में सहयोग दिया। संबंधित उद्योग में गत्ते के पैकिंग के डिब्बे बनाने का कार्य किया जाता है। प्रथम दृष्टया से यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की मानी जा रही है। जिस समय उद्योग में आग लगी, उस समय पूरा हाल सामान से भरा था। अंब डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन