फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire broke out in the forests near Dharamsal Mahanta, supply stopped due to burning of power lines.

Una News: धर्मसाल महंता के समीप जंगलों में लगी आग, विद्युत लाइनें जलने से आपूर्ति ठप

Thu, 30 May 2024 02:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forests near Dharamsal Mahanta, supply stopped due to burning of power lines.
चिंतपूर्णी के समीप धर्मसाल महंता के जंगल में लगी आग । संवाद
आसपास चार-पांच गांवों में पिछले 20 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी(ऊना)। क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांव के जंगली क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से आग की चपेट में आए हैं। इससे जहां वन संपदा को नुकसान हुआ है। वहीं, असंख्य जीव-जंतु भी काल का ग्रास बन गए। मंगलवार को धर्मसाल महंता, बधमाणा, नारी और आसपास के क्षेत्र में भयंकर आग ने करोड़ों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। मंगलवार शाम से लगी भयंकर आग से धर्मसाल महंता में बीती रात देर शाम आग से बिजली की तारें भी जल गई हैं। इससे धर्मसाल महंता के आसपास चार-पांच गांवों में पिछले 20 घंटे तक बिजली नहीं है। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए सुबह 6:00 बजे से ही जुटे हुए हैं।

दूसरी तरफ स्थानीय लोग गत दिवस देर शाम से ही जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर अग्निशमन वाहन न पहुंचने के कारण लोगों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को भी पूरा दिन धर्मसाल महंता आसपास के क्षेत्र के लोग आग बुझाने में लगे रहे। लोगों ने कड़ी में मशक्कत के बाद रिहायशी मकानों को बचाने में अपना पूरा योगदान दिया। स्थानीय लोगों सुनील कुमार, अभिलाष, कुलदीप, ओम प्रकाश, बीडीसी सदस्य ज्योति, निर्मला, प्रधान ज्वाल जोगिंद्र सिंह ने बताया कि अधिकतर मामलों में लोग घासनियां जलाने के लिए आग लगाते हैं। जंगलों में लगी आग का धुआं उपमंडल घनारी के गांवों पिरथीपुर, डंगोह, भद्रकाली, ब्रह्मपुर और आसपास के गांवों तक भी पहुंचकर वातावरण प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed