फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire broke out in Kharyalta forest, extinguished by people and department team

Una News: खरयालता के जंगल में लगी आग, लोगों और विभाग की टीम ने बुझाई

Mon, 10 Jun 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Kharyalta forest, extinguished by people and department team
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही में लगी आग पर काबू पाते हुए विभाग कर्मी।संव
पोल्ट्री फार्म और तीन वाहनों को जलने से बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा(ऊना)। क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही में रविवार सुबह निजी भूमि पर जंगल में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। इस दौरान भयंकर आग एक पोल्ट्री फार्म तक जा पहुंची। स्थानीय लोगों की तरफ से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। इसके अलावा वन विभाग व अग्रिशमन विभाग को इस घटना की सूचना दी गई। इस दौरान वनरक्षक ब्रजेश ठाकुर, फायर वॉचर कर्ण सिंह, फायर बाचर राकेश ठाकुर व स्थानीय लोगों के सहयोग तथा मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम सदस्यों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।

इस घटना में पोल्ट्री फार्म में पानी की सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइपें, बिजली के तार जल गए। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म के समीप खड़े दो मोटरसाइकिल व एक गाड़ी आग की चपेट में आने से बचा ली गई। बता दें कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता है तो पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो सकता था। इस घटना में पोल्ट्री फार्म संचालक को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वन विभाग के रेंज अधिकारी अंकुश आनंद ने कहा कि मौके पर वन विभाग की टीम सदस्य पहुंच गए हैं। आग किसने लगाई, इसकी जांच की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इस दौरान आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों सुरेश ठाकुर, सोम नाथ, ज्योतिका ठाकुर, प्रोमिला ठाकुर, गोरी देवी, मुनीश ठाकुर, अमन ठाकुर, कर्ण सिंह, रघुवीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed