{"_id":"60d365f58ebc3ea4280f060e","slug":"fire-breaks-out-in-chemical-industry-loss-of-thousands-una-news-sml3745453172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमिकल उद्योग में भड़की आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमिकल उद्योग में भड़की आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
बाथड़ी में एक फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी स्थित कैमिकल उद्योग में बुधवार को अचानक आग भड़क गई। उद्योग में लगी आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि उद्योग में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बाथड़ी स्थित एक कैमिकल उद्योग में बुधवार शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उद्योग में आग इतनी भड़क गई कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान लोगों ने आग की घटना की सूचना अग्निशमन केंद्र में दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची ब्रिगेड की टीम में राजेश राणा, अमित कुमार, हरमेश चंद ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उद्योग में लगी आग पर काबू पाया। उद्योग में आग लगने से कैमिकल से भरे ड्रम और कीमती सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन केंद्र प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि आग की घटना में करीब 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ब्रिगेड की टीम ने आग को नियंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि उद्योग में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।