Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire breaks out in a pile of trash near the old telephone exchange in Chintpurni, causing panic among shopkeep

ऊना: चिंतपूर्णी में पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

Sat, 07 Nov 2026 10:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी(ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी(ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

चिंतपूर्णी में पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in a pile of trash near the old telephone exchange in Chintpurni, causing panic among shopkeep
टेलीफोन एक्सचेंज के पास कूड़े के ढेर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना जिले के चिंतपूर्णी में पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने का संभावित कारण पटाखे फोड़ना हो सकता है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल के आसपास काफी संख्या में दुकानें मौजूद हैं। ऐसे में यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन



आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदार भी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं स्थानीय दुकानदारों ने इस रास्ते में लंबे समय से पड़े कूड़े के ढेर को लेकर पंचायत के रवैये पर नाराजगी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि रास्ते में जमा कूड़ा न केवल गंदगी फैला रहा है, बल्कि इस तरह की घटनाओं के चलते आग लगने का खतरा भी बना रहता है। दुकानदारों ने पंचायत से मांग की है कि रास्ते में पड़े कूड़े के ढेर को जल्द हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। समय रहते आग पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा, लेकिन कूड़े के ढेरों को लेकर स्थानीय दुकानदारों की चिंता एक बार फिर सामने आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed