{"_id":"5dd4269b8ebc3e54d61e12a5","slug":"fir-electricity-board-una-news-sml3147678116","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बोर्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बोर्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती छत्रपुर ढाडा गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर विद्युत लाइनों की मरम्मत करते समय करंट से झुलसे विद्युत कर्मी के परिजनों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पीड़ित विद्युत कर्मी के परिजनों ने मामले की शिकायत संतोषगढ़ पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। पुलिस ने करंट से झुलसे विद्युत कर्मी के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि शनिवार सुबह संतोषगढ़ नगर के साथ लगते गांव छत्रपुर ढाडा में बिजली के पोल पर मरम्मत कार्य करने के दौरान विद्युत बोर्ड का कर्मचारी निर्मल दास करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। करंट का झटका लगने से निर्मल दास के बाजू झुलस गए। उसे नाजुक हालत में इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था। हालांकि घायल निर्मल दास खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में निर्मल दास के पिता किशन चंद ने बताया कि विद्युत बोर्ड की लापरवाही के कारण उनके बेटे को करंट लगा है। वहीं उन्हें भी निर्मल दास के साथ हुए हादसे के बारे में काफी देरी से सूचना दी गई। संतोषगढ़ चौकी प्रभारी एएसआई प्रदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर विद्युत बोर्ड के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।