फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fighting in land dispute, cross case against six

Una News: भूमि विवाद में मारपीट, छह के खिलाफ क्रॉस केस

Wed, 22 Jan 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fighting in land dispute, cross case against six
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत चक्क सराय में भूमि को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक पक्ष के शिकायतकर्ता मलकीयत सिंह ने कहा है कि सोमवार सुबह वह अपनी गोशाला में काम कर रहा था। इस दौरान उसका चाचा प्रीतम सिंह रास्ते में खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसे गले से पकड़ा और थप्पड़ मारे। शोर सुनकर मलकीयत की पत्नी नीलम कुमारी मौके पर आईं और उसे घर की तरफ ले जाने लगीं। इसी बीच प्रीतम सिंह का बेटा महिंद्र सिंह और दूसरे चाचा का बेटा प्रदीप भी आ गए तथा मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिंद्र सिंह ने नीलम कुमारी के हाथ पर डंडे से प्रहार किया। महिंद्र की पत्नी सोनिया ने भी नीलम को थप्पड़ मारा है।
विज्ञापन

वहीं, प्रीतम चंद ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह मलकीयत सिंह और नीलम कुमारी ने उनके घर के सामने कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया। जब मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए दराट और डंडों से हमला किया। इस दौरान उसकी बहू सोनिया को भी आरोपियों ने थप्पड़ मारे। शोर सुनकर उसका बेटा महिंद्र सिंह और भतीजा प्रदीप आए, जिन्होंने उन्हें बचाया है। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed