फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fight between two parties over vehicle passing in Jalgran Taba, cross case against four

Una News: जलग्रां टब्बा में वाहन पासिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार पर क्रॉस केस

Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over vehicle passing in Jalgran Taba, cross case against four
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत जलग्रां टब्बा में वाहनों की पासिंग को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें एक पक्ष ने नकदी छीनने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे ने तेजधार हथियारों से वार करने की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले पक्ष से वंदन शर्मा निवासी जलग्रां टब्बा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को जलग्रां टब्बा स्थित अपने कार्यालय में था। जब वह घर लौटने के लिए निकला तो रास्ते में मनीष कुमार गाड़ी लेकर आया। मनीष को गाड़ी साइड में करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच मनीष ने डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही 30,000 रुपये की नकदी भी छीन ली।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से मनीष कुमार निवासी जलग्रां टब्बा ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। उसके साथ संजीव उर्फ संजू भी बैठा था। रास्ते में सामने से आई गाड़ी को देखकर उसने अपनी गाड़ी साइड में कर ली। सामने से आई गाड़ी में मनीश उर्फ मनी और वंदन शर्मा सवार थे। जब गाड़ी निकली तो मनीष ने उसे गाली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर मुक्का मारा। इसके बाद मनीष अपने भाई चंदन शर्मा के साथ आया और हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि मनीष उर्फ मनी और उसके भाई चंदन और वंदन शर्मा ने तेजधार हथियार से भी हमला किया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया, जबकि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed