फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fight between two parties in Gurpalah Chowk, cross case registered against eight

Una News: गुरपलाह चौक में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ पर क्रॉस केस दर्ज

Thu, 31 Jul 2025 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in Gurpalah Chowk, cross case registered against eight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। टाहलीवाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरपलाह चौक में बुधवार दोपहर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर करीब आठ आरोपियों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। पहली शिकायत में सुखविंदर सैनी निवासी गांव कैलुआ ने ताया कि बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उस पर दराट जैसे तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने उसकी गर्दन काटने का प्रयास किया, लेकिन उसने हाथ से बचाव किया, जिससे उसके हाथ पर चोट आई। सुखविंदर के अनुसार हमलावरों में गौरव निवासी कैलुआ और अन्य तीन लोग शामिल थे। आरोपियों ने उसके छोटे भाई से भी मारपीट की और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। दूसरी तरफ अक्शित राणा निवासी बाथू ने बताया कि वह और आर्यन बाथू मैदान में वॉलीबाल खेल रहे थे, जहां बॉल को लेकर सुखविंदर सैनी से कहासुनी हो गई। इसके बाद जब वे घर लौट रहे थे तो सुखविंदर ने रास्ता रोककर गाली-गलौज और डंडे से मारपीट की। अक्शित ने आगे बताया कि बाद में सुखविंदर ने फोन कर गुरपलाह चौक बुलाया। जहां वह, आर्यन और अन्य सहयोगियों कुलदीप, साहिल व गौर ने मुक्कों, लातों और डंडों से मारपीट की। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जब्त कर ली है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed