फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fight between two parties in Ambota, cross case registered

Una News: अंबोटा में दो पक्षों के बीच मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in Ambota, cross case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घनारी (ऊना)। गगरेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबोटा गांव में दो पक्षों के बीच रास्ता रोकने को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक पक्ष की तरफ से सुधीर कुमार पुत्र मेहर चंद ने आरोप लगाया है कि संजीव कुमार, आदित्य, कंचन और रजनी ने रास्ता रोक कर उन पर और उनके परिवार पर हमला किया। सुधीर का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। जिससे उन्हें चोटें आईं और आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरी ओर से संजीव कुमार पुत्र गोपाल दास ने अपने बयान में सुधीर कुमार और उनके परिवार के सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाया है। संजीव का कहना है कि मेहर चंद, सुधीर कुमार, आरती, ज्योति, शंकर और शंभू ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना सुरिंदर शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed