फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fertilizer for sowing potatoes will arrive in two days, will provide relief

Una News: आलू की बिजाई के लिए दो दिन में पहुंच जाएगी खाद, मिलेगी राहत

Tue, 20 Aug 2024 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer for sowing potatoes will arrive in two days, will provide relief
ऊना। खाद के संकट से बचने के लिए इफको ने पहले ही नई खेप मंगवा ली है। आलू की बिजाई से पहले खाद की नई खेप गोदामों तक पहुंच जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ और होशियारपुर में मालगाड़ी के जरिए खाद भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जहां से खाद की सप्लाई प्रदेश भर के विभिन्न गोदामों में आवश्यकता अनुसार होगी। अगस्त माह के अंतिम दिनों और सितंबर की शुरुआत में आलू की बिजाई होती है। इसके लिए 12-32-16 और डीएपी की काफी मांग रहती है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर में 1408 मीट्रिक टन 12-32-16 खाद की खेप जारी होगी। यह खेप मालगाड़ी के जरिए बुधवार तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, चंडीगढ़ में भी 1024 मीट्रिक टन 12-32-16 खाद आएगी। इसके अलावा 256 मीट्रिक टन डाई अमोनियम फ़ॉस्फ़ेट (डीएपी) भी जारी होगी। ध्यान रहे कि होशियारपुर आने वाली खाद को ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में सप्लाई किया जाता है। वहीं, चंडीगढ़ पहुंचने वाली खाद की खेप को शिमला, कुल्लू, मंडी सहित अन्य पहाड़ी जिलों में भेजा जाता है। हालांकि इसमें यह ध्यान रखा जाता है कि खाद की अधिक मांग कहां है।
विज्ञापन

बिजाई से पहले होता है छिड़काव
आलू की बिजाई से पहले 12-32-16 खाद का छिड़काव खेत में किया जाता है। यह बीच को अच्छे से अंकुरित करने और कई पोषक तत्वों की भरपाई के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है। इसके अलावा डीएपी पौधों में नाइट्रोजन और फास्फोरस की कमी को पूरा करता है। यही कारण है कि आलू की बिजाई से पहले इन दोनों खाद की काफी खरीद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए इफको ने खाद की नई खेप मंगवाई है। दो से तीन दिन में यह गोदामों में किसानों के लिए उपलब्ध होगी। अगर कहीं इस समय खाद की कमी है तो किसान चिंतित न हों। बिजाई से पहले पर्याप्त मात्रा में खाद उनके लिए उपलब्ध होगी।
भुवनेश पठानिया, राज्य विपणन प्रबंधक, इफको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed