{"_id":"693ad73034c88c2dee0c7a1b","slug":"fee-system-implemented-in-municipal-corporation-parking-general-public-will-get-relief-una-news-c-93-1-una1002-174874-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर निगम पार्किंग में शुल्क व्यवस्था लागू, आम जनता को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर निगम पार्किंग में शुल्क व्यवस्था लागू, आम जनता को मिलेगी राहत
विज्ञापन
आईएसबीटी परिसर में आधे घंटे तक सभी वाहनों के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी ऊना ने बताया कि नगर निगम ऊना के सभी पार्किंग स्थलों पर अब पहले आधे घंटे के लिए 10 रुपये का एक समान शुल्क लागू कर दिया गया है। यह कदम पार्किंग प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ऊना के निर्देशानुसार पार्किंग प्रबंधन को और अधिक सुविधाजनक तथा सुगम बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी ऊना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आईएसबीटी ऊना परिसर में भी नगर निगम की तर्ज पर न्यूनतम 10 रुपये से प्रारंभ होने वाली पार्किंग शुल्क व्यवस्था लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत आईएसबीटी परिसर में प्रवेश के बाद पहले आधे घंटे तक सभी वाहनों के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिससे यात्रियों और आम नागरिकों को पार्किंग और यातायात व्यवस्था में राहत मिलने की उम्मीद है। आईएसबीटी ऊना बीओटी मॉडल पर संचालित है, और संचालन एवं रखरखाव लागत में समय-समय पर बढ़ोतरी के बावजूद यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह उचित एवं न्यूनतम शुल्क संरचना अपनाई गई है।