फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fear of leopards in villages of Chamayadi and Saroh Panchayat

Una News: चमयाड़ी और सरोह पंचायत के गांवों में तेंदुओं की दहशत

Mon, 08 Jul 2024 03:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Fear of leopards in villages of Chamayadi and Saroh Panchayat
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की सोहलसिंगी धार पर स्थित चमयाड़ी और सरोह पंचायत के गांवों में तेंदुओं की दहशत से ग्रामीण खेत खलिहानों में जाने से भी कतरा रहे हैं। शनिवार देर शाम चमयाड़ी पंचायत के गांव सुटनेहड़ा में घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर एक मादा तेंदुआ अपने दो से तीन शावक सहित खेलते हुए देखी गई। एक साथ तीन से चार तेंदुओं को देखकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरोह में भी दो बड़े तेंदुए देखे गए। इस मामले पर चमयाड़ी पंचायत के प्रधान अशोक ठाकुर, सिहाणा पंचायत के प्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान मनजीत सिंह, उपप्रधान पवन कुमार, रिशू बनियाल, दिनेश कुमार, रवि ठाकुर, शेर सिंह, कुलदीप सिंह, सतीश कुमार, अजय कुमार सहित चमयाड़ी पंचायत के गांव सुक नेहडा, बसातर, सरोह, डरोह, बरोटी, खेडी, रछोह, सिहाणा पंचायत के गांव कोट, मतोह, घराना, सिहाणा, डोलू सहित अन्य गांववासियों ने वन विभाग से दोनों पंचायतों में अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस पर वन विभाग बंगाणा रेंज अधिकारी अंकुश आनंद का कहना है कि लोगों की मांग पर पहले भी अलग-अलग स्थानों पर तेदुओं को पकडऩे लिए पिंजरा लगाया गया था, परंतु कामयाबी नहीं मिल पाई थी। वहीं, ग्रामीणों की मांग पर दोबारा से पिंजरा लगा दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जंगलों या घासनियों में अकेले जाने से परहेज़ करें। दूसरा पशुधन को भी जंगल में अकेले न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed