{"_id":"664681e67b235d55b809ea14","slug":"fear-of-accidents-due-to-pit-dug-on-santoshgarh-ajoli-road-una-news-c-93-1-una1002-124188-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: संतोषगढ़-अजोली मार्ग पर खोदे गड्ढे से हादसों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: संतोषगढ़-अजोली मार्ग पर खोदे गड्ढे से हादसों का डर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 17 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
संतोषगढ़ में गढ्ढ भरना भूली निजी कंपनी।संवाद
Link Copied
ऊना। नगर परिषद संतोषगढ़ के अजोली मुख्य मार्ग पर बाल स्कूल के खेल मैदान के नजदीक गड्ढा सड़क हादसों को बुलावा दे रहा है। गड्ढे की खोदाई कर संबंधित विभाग इसे भरना भूल गया है। दो महीने से इसकी सुध लेनी विभाग ने जरूरी नहीं समझी है। स्थानीय लोगों की मानें तो फाइबर जैसी तारों को डालने का कार्य किया गया है। उक्त गड्ढे की कोई भी कम्पनी संचालक जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन कुछ कर्मचारी अपने आप को बीएसएनएल कार्य बताकर गड्ढा खोदकर चले गए हैं। इसके बाद गड्डा ऐसे ही खुला छोड़ दिया गया है। रात के अंधेरे में कोई वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकता है, तो दिन में भी आफत से कम नहीं है। बड़ी बात यह है कि बीएसएनएल के जिम्मेदार अधिकारी संतोषगढ़ में ऐसे कार्य को करने की साफ मनाही कर रहे हैं। स्थानीय लोग संबंधित विभाग और प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे हैं और गड्ढे को भरने की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय बाशिंदों में अशोक कुमार, रानी देवी, सुशील कुमार, संदीप, विक्की, मदन लाल, कौशल्या देवी, जतिंदर, काला ने प्रशासन से संबंधित विभाग की पहचान कर गड्ढे को भरने की मांग की है, ताकि यहां होने वाले संभावित हादसों पर लगाम लग सके। साथ ही गड्ढे के न भरने पर बारिश के दिनों में पानी भरने की समस्या का भी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।