फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmer installs first automatic silage plant in the state

Una News: किसान ने प्रदेश में पहला ऑटोमेटिक साइलेज प्लांट लगाया

Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer installs first automatic silage plant in the state
उपमंडल अंब की चूरूडू पंचायत में लगा पहला ऑटोमैटिक साइलेज प्लांट।स्रोत स्वयं
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की चुरूडू पंचायत में किसान संदीप ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का पहला ऑटोमैटिक साइलेज प्लांट स्थापित किया है। इस पहल से अब प्रदेश के किसान चारे के लिए पंजाब पर निर्भर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

यह प्लांट आधुनिक तकनीक से लैस है और पशुपालन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखता है। साइलेज बनाने की यह विदेशी तकनीक विशेष है। इसमें सबसे पहले मक्की की कुतराई की जाती है और फिर उसे विशेष लिफाफा बैग में पैक किया जाता है। लगभग एक महीने बाद यह चारा पककर पशुओं के खाने योग्य हो जाता है।
विज्ञापन

पशु इसे बड़े चाव से खाते हैं, जिससे उनकी सेहत में सुधार होता है और दूध उत्पादन बढ़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार साइलेज हरे चारे को सुरक्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है, खासकर ड्राई सीजन में। इसमें पशुओं के लिए आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं। यदि बैग बंद रखा जाए तो यह लंबे समय तक खराब नहीं होता, लेकिन खुलने के 15 दिनों के भीतर इसका उपयोग करना जरूरी है। प्लांट में दो आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जो मिलकर एक दिन में लगभग दो एकड़ मक्की काटकर पैक करने की क्षमता रखती हैं। इन मशीनों की लागत लगभग 10-12 लाख रुपये बताई जा रही है। अब स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाला साइलेज सस्ती दरों पर उपलब्ध होगा। प्लांट लगाने वाले संदीप ठाकुर का कहना है कि यह पहल प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी। गांव के अन्य किसानों ने भी इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे पशुपालन क्षेत्र में क्रांति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुरूडू के पशु चिकित्सालय अधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण ने बताया कि साइलेज पशुओं के लिए बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed