{"_id":"0aa792f408072eabdd7f3509e3edee9e","slug":"farmer-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा में खुले किसान सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा में खुले किसान सब्जी मंडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 27 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के बंगाणा स्थित एक निजी होटल में राष्ट्रीय किसान संगठन की प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय किसान संगठन के सह संगठन मंत्री कुवेर सिंह ने की। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सबसे पहले किसानों ने ध्वज फहराया। इस सम्मेलन में लगभग 100 के करीब किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों के उत्पाद के विपणन की व्यवस्था, ठोस कृषि बीमा योजना, बंदरों व आवारा पशुओं से निजात दिलाना, बंगाणा में किसानों के लिए एक सब्जी मंडी व किसान भवन बनाना, कृषि उत्पादों का समता मूल्य, जल प्रबंधन नीति, खेती में लगे किसानों व युवकों के प्रोत्साहन के लिए कोई नीति, पटवारखानों, पंचायत घरों में पटवारियों व पंचायत सचिवों की उपस्थिति की सूचना सूची पट्टिका पर लगाई जाने आदि की विभिन्न मांगें रखी गईं।
इसके अलावा भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इसमें भाखड़ा विस्थापित पुनर्वास समिति ऊना को पुन: बनाया जाने, बिलासपुर की तर्ज पर प्लांट आवंटित किए जाने, गोबिंदसागर झील से सिंचाई उठाऊ परियोजना चलाकर कुटलैहड़ क्षेत्र के खेतों को सिंचित किया जाए। राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष देसराज मोदगिल ने कहा कि जल्दी ही किसानों की सभी मांगें प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखकर प्राथमिकता के तौर पर हल करवाई जाएंगी।
इस मौके पर जिप सदस्य उर्मिला देवी व इंदु बाला, कर्नल महेंद्र सिंह, कर्नल रोशन लाल, बाल कृष्ण शास्त्री, कैप्टन पवन शर्मा, देवराज शर्मा, प्रधान सत्या देवी, प्रवीण शर्मा, कांता देवी, डॉ. अमर चंद, अशोक कुमार व कर्म सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।