फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Family furious in the case of youth's death in drug de-addiction center

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत पर भड़के परिजन

Tue, 17 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Family furious in the case of youth's death in drug de-addiction center
नशा निवारण केंद्र में युवक की मौत को लेकर गोंदपुर बनेहड़ा के ग्रामीण एसपी कार्यालय के बाहर धरने म - फोटो : Una
ऊना। हरोली उपमंडल के तहत कांगड़ बढ़ेड़ा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत मामले में परिजनों ने मंगलवार को गोंदपुर बनेहड़ा के ग्रामीणों के साथ ऊना शहर में रोष रैली निकाली। परिजनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मामले में हत्या का केस दर्ज करने की मांग उठाई। इस दौरान भड़के परिजन एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने परिजनों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर की अगुवाई में मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने हाथों में अमित कुमार को इंसाफ दो वाले फ्लेक्स पकड़े हुए थे। शहर में रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। यहां परिजन प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए और पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने परिजनों से बातचीत की और पूरी जानकारी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी जांच को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। केस को पुख्ता बनाने के लिए हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। किसी के कहने से कुछ नहीं किया जा सकता है। तथ्य जुटाकर ही न्याय दिलवाया जा सकता है। उन्होंने परिजनों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि पुलिस जांच सही दिशा में चल रही है। तथ्य सामने आने पर धाराओं में बदलाव किया गया है। उधर, मृतक अमित कुमार के पिता राम कृष्ण ने बताया कि बेटे की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या की गई है। हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों कांगड़ बढ़ेड़ा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन युवक अमित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। संचालक आनन-फानन में रात को ही दिल का दौरा पड़ने की जानकारी देते हुए शव मृतक के घर छोड़ आए। शव पर चोटों के निशान होने पर परिजनों ने सवाल उठाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में लगी चोट से होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने केस को आईपीसी की धारा 304 में तब्दील किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। परिजन आईपीसी की धारा 304 के बजाय 302 लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed