फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Exercise for selected electric charging stations is in full swing

Una News: चयनित इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए कवायद तेज

Mon, 19 May 2025 04:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 04:24 AM IST
विज्ञापन
Exercise for selected electric charging stations is in full swing
विभिन्न स्थानों का किया गया है चार्जिंग स्टेशन के लिए चयन
विज्ञापन

स्टेशन स्थापित करने के लिए कंपनी ने दौरा कर उच्च अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इस कड़ी में बीते दिनों में स्टेशन स्थापित करने वाली निजी कंपनी से जिले का दौरा किया था। इस दौरे के बाद एचआरटीसी की तरफ से आगामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने भी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जिले में काफी समय से इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया लंबित चल रही थी। अब इस प्रक्रिया में निगम ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में ग्रीन हिमाचल के सपने को साकार करने के लिए एचआरटीसी ने प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस कड़ी में जिले के बस स्टैंडाें को चयनित किया गया। इन अड्डों का संबंधित कंपनी ने बीते दिनों दौरा भी किया था।

इसके बाद अब आगामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जिले में आईएसबीटी ऊना में दो स्टेशन स्थापित होंगे, इसका लोड 630 केवीए होगा। इसी तरह एचआरटीसी वर्कशाप रामपुर में तीन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। लोड 1000 केवीए होगा। बस अड्डा दुलैहड़ में दो ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इस पर 400 केवीए लोड होगा। इसी तरह बस अड्डा अंब में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होगा। इसके लिए 250 केवीए लोड की आवश्यकता होगी। बस अड्डा संतोषगढ़ में एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होगा। 250 केवी लोड की जरूरत है। इसे लेकर विद्युत बोर्ड को भी प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन



कोट्स
डीडीएम ऊना ई. सुरेश धीमान ने कहा कि ऊना के बस अड्डों में जल्द ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसे लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed