फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Executive committee of the clerical class union of the Public Works Department formed

Una News: लोक निर्माण विभाग की लिपिक वर्गीय संघ की कार्यकारिणी गठित

Fri, 16 Jan 2026 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Executive committee of the clerical class union of the Public Works Department formed
लेखराज को सर्व सहमति से कमेटी का अध्यक्ष चुना गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लोक निर्माण विभाग के लिपिक वर्गीय स्टाफ एसोसिएशन के संगठनात्मक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त अधीक्षक रोशन लाल शर्मा मुख्य चुनाव प्रभारी रहे। इस चुनाव में लेखराज को सर्व सहमति से कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि यह पद मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए समर्पित सेवा का अवसर है। कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को सक्षम मंच पर प्रभावी ढंग से उठाना तथा समय पर समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

कमेटी ने समस्त जिलों के नियमित चुनाव 20 दिन के अंदर करवाने का भी निर्णय लिया गया। मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार तारा सिंह ने कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में अधीक्षक वर्ग-दो के लगभग 30 पदों को वरिष्ठ सहायकों से पदोन्नति कर जल्द से जल्द भरने के लिए विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, अतिरिक्त प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग तथा प्रमुख अभियंता को ज्ञापन भी दिया गया। उपरोक्त चुनावी सभा को पूर्व में रहे संगठन के पदाधिकारी व नवनिर्वाचित प्रमुख लेखाकार चंद्रशेखर ने भी संबोधित किया तथा कहा कि संगठन को और मजबूत किया जाएगा। संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार जिला चंबा, महासचिव प्रताप सिंह ठाकुर जिला शिमला, उपाध्यक्ष आशा किमटा जिला शिमला, उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान जिला सोलन, उपाध्यक्ष रामचंद्र कपूर जिला सिरमौर, उपाध्यक्ष श्याम स्वरूप जिला कांगड़ा, कोषाध्यक्ष लेखराज ठाकुर जिला मंडी, संगठन सचिव नरेश कुमार जिला बिलासपुर, संगठन सचिव ललित ठाकुर जिला किन्नौर, संगठन सचिव रजनीश ठाकुर, कार्यालय सचिव लेखराज जिला शिमला, प्रेमचंद कार्यालय सचिव जिला उन्ना, अतिरिक्त महासचिव तरुण परमार जिला सिरमौर, प्रेस सचिव विजय कुमार जिला शिमला, प्रेस सचिव रविकांत जिला मंडी, कानूनी सलाहकार प्रेम सिंह ठाकुर जिला शिमला, संयुक्त सचिव सुनील सहगल जिला शिमला, संयुक्त सचिव रोशन लाल जिला कुल्लू, संयुक्त सचिव अमित कुमार जिला लाहौल स्पीति तथा संयुक्त सचिव बलबीर सिंह जिला शिमला से चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed