फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Excise department caught seven cases of tax evasion

Una News: आबकारी विभाग ने कर चोरी के सात मामल पकड़े

Tue, 16 Jul 2024 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Excise department caught seven cases of tax evasion
ऊना। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना की ओर से विशेष अभियान के तहत रविवार रात्रि को रोड साइड चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न वाहनों का जीएसटी अधिनियम के तहत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 7 मामले बिना बिल के विभिन्न प्रकार के सामान के पाए गए। इस पर विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 2,18,510 रूपये का जुर्माना लगाया। इनमें दो मामले आयरन स्क्रैप के सम्मिलित हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने 1,85,860 रूपये का जुर्माना मौके पर वसूला।
विज्ञापन

रोड साइड चेकिंग अभियान में एसटीईओ शिव महाजन सहित संजीव कुमार, सुरेश कुमार और लखविंदर सिंह शामिल रहे। उपायुक्त राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि विभाग किसी भी प्रकार की कर चोरी को रोकने के लिए भरसक प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रकार के व्यापारियों से आग्रह किया है कि भविष्य में क्रय-विक्रय से सम्बन्धित पूर्ण दस्तावेज जो कि मूल खरीद/बिक्री बिल, ई-वे बिल सामान के परिवहन के साथ अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि कोई कर चोरी से संबंधित मामला पाया जाता है, तो विभाग द्वारा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed