{"_id":"6924925fbd7ddeabfa0d4083","slug":"except-acjm-court-courts-will-remain-open-in-the-district-today-and-tomorrow-una-news-c-93-1-mrt1064-173086-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एसीजेएम कोर्ट को छोड़कर जिले में आज और कल खुली रहेंगी अदालतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एसीजेएम कोर्ट को छोड़कर जिले में आज और कल खुली रहेंगी अदालतें
Mon, 24 Nov 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
ऊना। सीनियर सिविल जज कम एसीजेएम ऊना की अदालत को छोड़कर जिले की सभी अदालतों में 21 से 26 नवंबर तक नियमित सुनवाई होगी। सीनियर सिविल जज कम एसीजेएम ऊना की अदालत के इन दिनों के मामलों की सुनवाई के लिए अप्रैल 2026 में प्रभावी सुनवाई के लिए अगली तारीखें तय की गई हैं। इसे लेकर सीनियर सिविल जज कम एसीजेएम विशाल कौंडल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
21 नवंबर के सभी सिविल एवं आपराधिक मामलों की सुनवाई 20 अप्रैल 2026 में होगी। 22 नवंबर के मामलों की सुनवाई 21 अप्रैल, 24 नवंबर के मामलों की सुनवाई 22 अप्रैल, 25 नवंबर के मामलों की सुनवाई 23 अप्रैल और 26 नवंबर के मामलों की सुनवाई 24 अप्रैल 2026 में होगी। अदालत ने सोमवार को प्रकाशित जिला की सभी अदालतों में 21 से 26 तक सुनवाई न होने की खबर का खंडन करते कहा कि एसीजेएम कोर्ट को छोड़कर अन्य सभी कोर्ट में नियमित सुनवाई होगी। सीनियर सिविल जज कम एसीजेएम कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के अर्जित अवकाश के चलते उनकी अदालत में 21 से 26 नवंबर तक सिविल और आपराधिक मामलों की सुनवाई नहीं होगी।