फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ex-serviceman's gun fired on himself

पूर्व सैनिक की बंदूक से चली गोली, छर्रे लगने से हुआ घायल

Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman's gun fired on himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना के तहत गांव डूहल बंगवाला में बुधवार देर शाम को एक पूर्व सैनिक की लोडेड बंदूक की कथित तौर पर सफाई करते हुए गोली चल पड़ी। छर्रे नाक और कंधे पर लगने से चिंतपूर्णी मंदिर तैनात पूर्व सैनिक घायल हो गया। घायल का मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पूर्व सैनिक की हालत स्थिर बताई जा रही है। बंदूक पूर्व सैनिक की ही है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवतार सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी डूहल बंगवाला बुधवार देर शाम 7:00 बजे अपने घर में था। उसने पत्नी अनीता देवी से अपनी बंदूक को साफ करने की बात कही। इस दौरान घर के बाहर पत्नी को एक धमाके की आवाज सुनाई दी। इस पर अनीता ने सोचा कि बंदरों को भगाने के लिए पटाखा चलाया है। जब वह दूध लेकर घर आई तो घर के गेट के बाहर पति अवतार सिंह जमीन पर बैठे हुआ था। अवतार सिंह ने चोटिल होने बारे बताया तो अनीता बेहोश गई।
विज्ञापन

जब उसे होश आया इसे पता चला कि अवतार सिंह को कंधे और नाक पर छर्रे लग गए हैं। अवतार के चाचा सुरिंद्र सिंह घायल अवस्था में उसे होशियारपुर के एक निजी अस्प्ताल ले गए, जहां से उसे मोहाली के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने ही घटना की सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी। उधर, पुलिस ने घटना को लेकर अवतार सिंह की पत्नी और उसके चाचा के बयान दर्ज किए। गोली चलने की वजह क्या रही, इस बारे में अभी तक पुलिस जांच कर रही है। सुरिंद्र सिंह और अनीता ने इस पूरे मामले में किसी पर भी शक नहीं जताया है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed