{"_id":"62000e0fe2580c1c4e56b273","slug":"ex-members-of-brahamin-kalyan-board-pandit-sashipal-doger-demanded-for-meeting-of-kalyam-board-una-news-sml3988005195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक न होने से ब्राह्मण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक न होने से ब्राह्मण नाराज
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन हुए लंबा अरसा बीत चुका है, लेकिन हिमाचल सरकार ने आज दिन तक बोर्ड की एक भी बैठक नहीं बुलाई है। इससे प्रदेश के ब्राह्मण समाज में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
रविवार को रायपुर सहोडा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंडित शशिपाल डोगरा ने इस विषय को लेकर सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की इसी प्रकार से उपेक्षा होती रही, तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार को जो कदम उठाने चाहिए थे, उनपर आज दिन तक संजीदगी नहीं दिखाई गई है। यही कारण है कि सवर्ण समाज के लोग भी प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोशित भूमिका में नजर आ रहे हैं। पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तथा भाजपा में आने वाले समय में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आने वाला चुनाव एक ओर जहां मौजूदा सरकार के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा, वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए विशेष चुनौती पेश करने वाला रहेगा।