फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Every family's dream of a paved house will come true: Indu

हर परिवार का पक्के घर का सपना होगा साकार : इंदु

Tue, 04 Nov 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Every family's dream of a paved house will come true: Indu
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 36 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पंचायत अंब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अंब की अध्यक्षा इंदु धीमान ने की, जबकि उपाध्यक्ष उपदेश ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। धीमान ने बताया कि नगर पंचायत अंब के 36 लाभार्थियों को योजना के तहत स्वीकृति पत्र जारी किए गए हैं। इन आवासों के निर्माण के लिए लगभग 90 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक लाभार्थी को 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता चार किस्तों में दी जाएगी। इंदु धीमान ने बताया कि योजना के पहले चरण में 209 घरों का निर्माण किया गया था, जिस पर लगभग चार करोड़ लाभार्थियों को जारी किए गए। यह योजना प्रधानमंत्री के उस संकल्प को साकार कर रही है, जिसके तहत हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना लक्ष्य है। नगर पंचायत सचिव हर्ष गुप्ता ने लाभार्थियों से अपील की कि वे योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करें और एक वर्ष के भीतर इसे पूर्ण करें। पात्र परिवार यूनिफाइड वेब पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज कुमार ने जानकारी दी कि ऊना जिले के विभिन्न शहरी निकायों में कुल 256 घरों को स्वीकृति दी गई है।

इनमें नगर निगम ऊना में 117, नगर परिषद संतोषगढ़ में 30, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा में 13, नगर पंचायत अंब में 36, नगर पंचायत बंगाणा में 40, नगर पंचायत दौलतपुर चौक में 9, नगर पंचायत गगरेट में 4 नगर पंचायत टाहलीवाल में 7 बनाए गए हैं। सभी लाभार्थियों को 6.40 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अर्बन प्लानर अंजू सोनी ने लाभार्थियों को तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed