फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even if I get a little less salary in the state, I will be able to survive: Candidate

राज्य में थोड़ा कम वेतन भी मिले तो कर लेंगे गुजारा : अभ्यर्थी

Tue, 19 Nov 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Even if I get a little less salary in the state, I will be able to survive: Candidate
निजी कंपनी में दो पदों के लिए तीन ने दिया साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दिन : मंगलवार, समय सुबह 10 बजे। जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय ऊना में इस्काॅन इंडस्ट्रीज की ओर से अधिसूचित सुपरवाइजर एवं प्रोसेस कंट्रोलर के दो पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला ऊना के बाथू बाथड़ी स्थित उद्योग में इन पदों पर कार्य करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अभी तक नहीं पहुंचे। कंपनी के दो मुख्य प्रतिनिधि अभ्यर्थियों के इंतजार में है। समय 10:30 बजे के आसपास एक अभ्यर्थी साक्षात्कार देने पहुंचता है। यहां कार्यरत काउंसलर कृति भारद्वाज से संपर्क करता है। वह उन्हें बेहतर प्रस्तुति के संबंध में जागरूक करती हैं। साक्षात्कार कक्ष में परिचय के बाद कंपनी प्रतिनिधि उससे अनुभव पूछते हैं। सवाल के जवाब के कुछ मिनट बाद अभ्यर्थी कक्ष से बाहर आता है। अन्य अभ्यर्थी न होने पर कंपनी प्रतिनिधि अपनी चर्चा में जुट जाते हैं।


समय 11:30 बजे। अपने दस्तावेजों सहित दो अभ्यर्थी और साक्षात्कार को आते हैं। दोनों को बारी बारी कंपनी प्रतिनिधि साक्षात्कार के लिए बुलाते हैं। एक की प्रक्रिया संपन्न होने पर कक्ष से बाहर आकर अभ्यर्थी साक्षात्कार को बेहतर होना बताता है।
विज्ञापन

समय 12 बजे । तीसरे अभ्यर्थी का साक्षात्कार चल रहा है। साक्षात्कार प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई परेशानी या समस्या के संबंध में जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा कंपनी प्रतिनिधियों से वार्ता करते हैं। साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन भी देते हैं। इस बीच कंपनी प्रतिनिधि उनसे अगली बार फिर पदों के संबंध में साक्षात्कार आयोजित करने की बात कहते हैं और इसमें शिक्षा योग्यता को 12वीं तक नाॅन मेडिकल, बीटेक तय करने बारे में कहा। इस बीच 12.30 तक कंपनी प्रतिनिधि इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार को संपन्न भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस साक्षात्कार के संबंध में पता चला था, बीटेक की है। सुपरवाइजर के पद के लिए साक्षात्कार दिया है। इससे पूर्व पंजाब में दूरदराज काम किया है। यहां लोकल स्तर पर कार्य मिल जाएगा तो आवागमन अच्छा हो जाएगा और घर की नजदीकी भी।
-मनीष कुमार, भलड़ी रूपनगर, पंजाब।

सुपरवाइजर पद के लिए साक्षात्कार दिया है। मेकेनिकल में डिप्लोमा होल्डर हूं। इससे पूर्व लुधियाना में 18 हजार रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत हूं। अच्छा है कि यहीं कार्य बन जाए क्योंकि यहां कंपनी में 15 हजार मासिक वेतन मिल जाएगा।

-राहुल, खानपुर। इ
स्काॅन इंडस्ट्रीज की ओर से सुपरवाइजर एवं प्रोसेस कंट्रोलर के दो पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया है। तीन अभ्यर्थी यहां आए थे। इनमें से एक को नौकरी के लिए विचाराधीन किया गया है।
-अक्षय शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी, श्रम एवं रोजगार विभाग, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed