{"_id":"6999fd60232abf530d0d0134","slug":"even-after-shivratri-fog-continues-to-engulf-the-district-una-news-c-93-1-ssml1048-182393-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिवरात्रि के बाद भी जिले में छा रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिवरात्रि के बाद भी जिले में छा रही धुंध
विज्ञापन
घनी धुंध से ढका बड़ूही क्षेत्र।संवाद
- फोटो : सांकेतिक
सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालकों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चकसराय (ऊना)। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार सुबह घनी धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेकर धीमी गति से चलाना पड़ा। हालांकि, जैसे-जैसे सूरज की किरणें फैलीं, धुंध हल्की हो गई और मौसम सामान्य हो गया। निजी कंपनी में कार्यरत साहिल ठाकुर और सिद्धांत सूदल ने बताया कि वे रोजाना सुबह छह बजे ड्यूटी पर पहुंचते हैं, लेकिन धुंध के कारण आज वे समय पर नहीं पहुंच पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों में धुंध आम है, लेकिन शिवरात्रि के बाद इतनी अधिक धुंध का छाना असामान्य है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़कों पर रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि ऐसे मौसम में सड़क पर आवाजाही सुगम हो सके।

घनी धुंध से ढका बड़ूही क्षेत्र।संवाद- फोटो : सांकेतिक