{"_id":"6a568771f5a8ebe95c08454b","slug":"embankment-of-jaswal-khad-breached-threat-looms-over-bridge-houses-and-farmland-una-news-c-93-1-ssml1048-198612-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जसवाल खड्ड का तटबांध टूटा, पुल, घरों और खेती पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जसवाल खड्ड का तटबांध टूटा, पुल, घरों और खेती पर मंडराया खतरा
Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां और ठठल के बीच बहने वाली जसवाल खड्ड में हाल ही में हुई बारिश के दौरान तेज बहाव से तटबांध का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आसपास के रिहायशी क्षेत्रों, उपजाऊ कृषि भूमि तथा पुल की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीता राम ने आरोप लगाया कि खड्ड के दोनों किनारों पर लंबे समय से हो रहे कथित अवैध खनन ने तटबांध की नींव को कमजोर कर दिया है। लगातार खनन के कारण पुल के पिलरों की नींव भी कई स्थानों पर उजागर हो गई है, जिससे पुल की संरचनात्मक मजबूती पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।
यदि आगामी दिनों में क्षेत्र में दोबारा भारी वर्षा हुई और खड्ड का जलस्तर बढ़ा तो पानी रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त तटबांध की मरम्मत करवाने की मांग की। ठठल पंचायत के प्रधान पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि समस्या की जानकारी फ्लड कंट्रोल बोर्ड को फोन के माध्यम से दे दी गई है। वहीं फ्लड कंट्रोल बोर्ड गगरेट के कनिष्ठ अभियंता तिलक राज ने बताया कि उन्हें पंचायत प्रधान द्वारा मामले से अवगत कराया गया है। विभाग की टीम शीघ्र ही मौके का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद आवश्यक मशीनरी तैनात कर क्षतिग्रस्त तटबांध की मरम्मत कराई जाएगी।