फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity, water will be cut if sewerage connection is not taken

सीवरेज कनेक्शन न लेने पर कटेगा बिजली-पानी

Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity, water will be cut if sewerage connection is not taken
ऊना। शहर में सीवरेज कनेक्शन न लेने पर बिजली और पानी का कनेक्शन काटा जाएगा। नगर परिषद ने इस मामले पर कनेक्शन न लेने के खिलाफ आज से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के करीब छह हजार परिवारों में से करीब 1200 परिवारों ने ही सीवरेज कनेक्शन लिए हैं। नगर परिषद ने अब इस मामले को लेकर कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की सबसे पुरानी नगर परिषद में शामिल ऊना नगर परिषद शहर में सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह से लागू करवाने में नाकाम साबित रही है। जल शक्ति विभाग की तरफ से शहर में सीवरेज लाइन तो बिछाई गई लेकिन इस व्यवस्था के साथ शहर वासियों को जोड़ने का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। आलम यह है कि शहर में अभी भी अधिकतर परिवार सेप्टिक टैंक का प्रयोग कर रहे हैं। इन टैंकों को साफ करने के बाद नालों और खड्डों में फेंका जा रहा है। इससे जल स्रोत भी प्रदूषित हो रहे हैं। इन सबके बीच अब नगर परिषद ने इस मामले को लेकर कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद शुक्रवार से सीवरेज लाइन से कनेक्शन न लेने वालों को नोटिस भेजना शुरू करेगी। इसके लिए हर वार्ड में सीवरेज कनेक्शन न लेने वाले परिवार को मौके पर जाकर ही नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सीवरेज कनेक्शन न लेने पर नगर परिषद बिजली और पानी कनेक्शन काटेगी।

6500 परिवार को दिया जा सकता कनेक्शन
शहर में जल शक्ति विभाग की तरफ से सीवरेज लाइन के रखरखाव और संचालन किया जाता है। शहर में बिछाई सीवरेज लाइन से 6500 परिवारों को जोड़ने की क्षमता है। शहर में करीब 1200 करीब ही परिवारों ने सीवरेज कनेक्शन लिया है। शहर में कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां जमीन के विवाद के चलते सीवरेज लाइन नहीं बिछ पाई है। इन स्थानों पर भी सीवरेज लाइन बिछाने के लिए जल शक्ति विभाग प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed