फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Elderly woman dies due to electric shock

Una News: करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 05 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies due to electric shock
अंब क्षेत्र के नैहरियां की घटना
विज्ञापन

अंब (ऊना)। अंब क्षेत्र के नैहरियां में करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग घर में अपनी 16 साल की पोती के साथ रहती थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतका कौशल्या देवी (70) निवासी गांव सन्तो टिल्ला डाकघर नैहरियां तहसील अंब जिला ऊना की पोती आकांक्षा ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह नैहरियां सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है। वह अपनी दादी के साथ रहती हैं। कहा कि स्कूल में छुट्टियां होने कारण वह कांगड़ा के रक्कड़ में अपनी बुआ के घर चली गई। बीती तीन अगस्त के दिन वह अपनी बुआ के घर से लौटी और स्कूल चली गई। स्कूल से लौटने के बाद कमरे में थी और दादी साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उसे दादी के चीखने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो उसकी दादी का हाथ एक लोहे के एंगल के साथ लगा हुआ था। शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने एक लकड़ी से उसकी दादी को लोहे के एंगल से अलग किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि उसकी दादी को करंट लग गया है। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अंब अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी दादी को मृत घोषित कर दिया। आकांक्षा ठाकुर ने कहा कि शायद उनकी टीन की शेड में शार्ट सर्किट के कारण करंट आ गया था। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed