फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Elderly woman dies after being hit by a pickup

Una News: पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Sat, 04 Oct 2025 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by a pickup
समूरकलां में शुक्रवार शाम को हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत समूर कलां में शुक्रवार शाम करीब चार बजे पिकअप गाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान ब्यासा देवी पत्नी शीतल सिंह निवासी समूर कलां जिला ऊना के तौर पर हुई। पुलिस के मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शीतल सिंह निवासी समूर कलां ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी पत्नी ब्यासां देवी निजी काम से घर के गेट से बाहर निकली तथा सड़क के किनारे पैदल जा रही थी। इतने में बंगाणा की तरफ से ऊना की ओर बहुत तेज गति में आए एक पिकअप ट्राला चालक ने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई तथा उसे गंभीर चोटें आई। पिकअप चालक भी मौके पर रुक गया। उसकी पहचान आशा पूर्ण निवासी मरवाड़ी तहसील घनारी जिला ऊना के तौर पर हुई। घायल को पिकअप में डालकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में आरोपी पिकअप चालक आशा पूर्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed