फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Elderly woman and son beaten up in Kot

Una News: कोट में बुजुर्ग महिला और बेटे से मारपीट

Sat, 19 Jul 2025 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman and son beaten up in Kot
रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पड़ोसी पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। सोलह सिंगी के तहत गांव कोट (चमियाड़ी), तहसील बंगाणा में आपसी रास्ते के विवाद ने शुक्रवार रात को हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस थाना बंगाणा में दर्ज शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक बकरी खरीदी थी, जिसका रास्ता पड़ोसी जितेंद्र कुमार के आंगन से होकर जाता है। इसी बात को लेकर जितेंद्र कुमार अक्सर गाली-गलौज करता था। विनोद के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे जब वह और उनकी पत्नी छत पर खाना खा रहे थे, तभी जितेंद्र कुमार गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आया और कमरे में सो रही उनकी माता उर्मिला देवी के साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर जब वे नीचे पहुंचे, तो जितेंद्र ने विनोद कुमार पर भी हमला कर दिया। इस हमले में उर्मिला देवी को नाक, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि विनोद कुमार को मामूली चोटें आईं। घायल उर्मिला देवी को प्राथमिक उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बंगाणा से एएसआई रमन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed