फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Elderly dies of corona in Una, 25 newly infected

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 25 नए संक्रमित

Sat, 12 Jun 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies of corona in Una, 25 newly infected
ऊना। जिले में शनिवार को 78 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई। वहीं 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 19 और आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना का कहर थमने लगा है। इससे स्वास्थ्य विभाग समेत जनता ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दियाड़ा का 78 वर्षीय व्यक्ति चार जून को सांस लेने की तकलीफ के साथ पहुंचा था। जांच में वह कोरोना संक्रमित निकला। इस पर उसे नंदा अस्पताल ऊना में उपचार के लिए दाखिल किया गया। यहां से उसे जालंधर के एक अस्पताल में रेफर किया गया। 11 जून को बुजुर्ग की होम आइसोलेशन में मौत हो गई। वहीं रैपिड एंटीजन टेस्ट में 1774 सैंपल की जांच की गई। इसमें 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

नंदा अस्पताल ऊना में चार सैंपल जांच में शून्य, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 84 सैंपल जांच में चार, थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 123 सैंपल जांच में शून्य, हरोली स्वास्थ्य खंड में 281 सैंपल जांच में दो, गगरेट स्वास्थ्य खंड में 555 सैंपल जांच में दस, बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 479 सैंपल जांच में शून्य, अंब स्वास्थ्य खंड में 248 सैंपल जांच में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 142 सैंपल निगेटिव और छह सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना के कम मामलों के बावजूद एहतियात बरतें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में लोग सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 13068 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 12420 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 411 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक 235 कोरोना संक्रमितों की मौत रिपोर्ट हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 1.25 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed