फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Elderly dies of corona, 11 newly infected, The infection rate in the district was 0.63 percent on Thursday, The department isolated the patients who came positive, una news

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 11 नए संक्रमित

Thu, 17 Jun 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies of corona, 11 newly infected, The infection rate in the district was 0.63 percent on Thursday, The department isolated the patients who came positive, una news
ऊना। जिला में 83 वर्षीय एक बुजुर्ग की वीरवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 11 नए मामले सामने आए हैं। जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों मेें लगातार गिरावट आ रही है। जिला में वीरवार को पॉजिटिव संक्रमण दर एक प्रतिशत ने नीचे पहुंच गई। जिला में वीरवार को रैट टेस्ट में आठ और आरटीपीसीआर में भी तीन मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आए मरीजों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत चक्क ठठ्ठल के 83 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने की दिक्कत के चलते अंब अस्पताल लाया गया। जिसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 जून को बुजुर्ग को अंब अस्पताल में दाखिल किया गया था। मरीज को शिफ्ट करने की तैयारी के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया लेकिन बुजुर्ग ने अंब अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि उक्त व्यक्ति की रैट रिपोर्ट पॉजिटिव व आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में जिला में संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत पहुंच गई है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की है। बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामले तेजी से घटते जा रहे हैं। वीरवार को जिले में अभी भी आरटीपीसीआर दर 1.77 प्रतिशत रही जबकि रैपिड टेस्ट दर 0.51 पहुंच गई है। वीरवार को जिला में किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में आठ व आरटीपीसीआर में तीन मामले सामने आए हैं। अंब उपमंडल के तहत डूहल बंगवाला में चार व धर्मशाला महंता में दो मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed