{"_id":"699b130ee4a2fd5b6a00ed84","slug":"elderly-devotee-faints-during-chintpurni-darshan-una-news-c-93-1-ssml1048-182594-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी में दर्शन के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश
विज्ञापन
होमगार्ड जवान की तत्परता से बची जान
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार शाम प्रोटोकॉल में दर्शन करने पहुंचे एक बुजुर्ग श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पंजाब के डीआईजी के पिता हैं और परिवार सहित माता रानी के दर्शन करने आए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वे माता रानी की पिंडी के दर्शन कर रहे थे, अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। मौके पर तैनात हवलदार होमगार्ड जनक राज ने बिना देर किए तुरंत उन्हें सीआरपी दी, जिससे कुछ ही देर में उन्हें होश आ गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत स्थिर होने पर परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल चंडीगढ़ ले गए। परिजनों ने हवलदार जनक राज की त्वरित सूझबूझ और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।