फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Eat Right fair organized in every assembly constituency of Una: Agnihotri

ऊना के हर विधानसभा क्षेत्र में लगे ईट राइट मेला : अग्निहोत्री

Sun, 01 Dec 2024 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Eat Right fair organized in every assembly constituency of Una: Agnihotri
रामपुर पुल को व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

मेले में उपमुख्यमंत्री ने पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद भी चखा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना में रविवार को पहला ‘ईट राइट मेला’ शुरू हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उत्पादों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों के महत्व की आवश्यकता को रेखांकित किया। कहा कि यह स्वास्थ्य लाभ के साथ अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेगा। प्रशासन को ऊना जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे आयोजन करने को कहा। मेला जिला प्रशासन ऊना और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के सहयोग से हुआ। मेले में 30 आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई गईं। लोगों को पौष्टिक भोजन की आदत अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। उपमुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद भी चखा। अनूठी पहल के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने रामपुर पुल को व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। विशेष फूड मार्केट स्थापित करने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में 2000 करोड़ रुपये से माध्यम से हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। बंगाणा में मंदली-लठियाणी पुल के पहले चरण के लिए 400 करोड़ रुपये की योजना तैयार है। ऊना में आलू आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए ठोस योजना तैयार की जाएगी। अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि चिंतपूर्णी में सुगम दर्शन प्रणाली से अल्प समय में दो करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। स्टाॅल में कृषि, बागवानी, पशुपालन, आयुष, डीआरडीए और खाद्य आपूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने भाग लिया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेस्ट शेफ प्रतियोगिता में प्रथम होटल ग्रैंड गुलमोहर के शेफ चमन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल, राधे कृष्ण स्वयं सहायता समूह सलोही, अंब के रागी के लड्डू को शानदार खाद्य उत्पाद का पुरस्कार प्रदान किया गया।
बाक्स
प्रश्नोत्तरी में ऊना स्कूल की टीम प्रथम स्थान
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहडाला स्कूल टीम ने दूसरा और कुठार कलां की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता में बसाल के दिपांश प्रथम, ऊना के अहमद खान द्वितीय व कोटला कलां स्कूल के आदित्य तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग व चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ा की हिमांशी पहले, कुठार कलां सपना ने दूसरे व बसाल के रजत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बाक्स
म्यूजिकल चेयर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदुबाला अव्वल
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में ऊना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदुबाला पहले, सुशीला दूसरे और आशा कार्यकर्ता किरन सैनी तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पूर्व उपायुक्त जतिन लाल ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा व कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिपरों के अनियंत्रित आवागमन पर हो नियंत्रण

उपमुख्यमंत्री ने जिले में टिपरों के आवागमन पर गंभीरता दिखाते हुए इसे नियंत्रित करने के निर्देश दिए। टिपरों की आवाजाही के लिए सुबह 7 से 9.30 बजे और शाम 6 से 9 बजे के बीच रोक लगाने के निर्देश दिए, ताकि स्कूली बच्चों और सैर के लिए निकले लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। खनन व वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया पर भी सख्त कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed