फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dwadash Jyotirlinga will be worshiped together in Raipur Sahoda.

Una News: रायपुर सहोड़ा में एक साथ होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूजन

Tue, 25 Feb 2025 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Dwadash Jyotirlinga will be worshiped together in Raipur Sahoda.
चार पहर की पूजा में बैठेंगे 125 से अधिक शिव भक्त
विज्ञापन


मंगलवार को हुई हल्दी की रस्म, महिलाओं ने लगाई भोले बाबा को हल्दी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिलाभर में शिवालय सज गए हैं। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से शिवालयों को सजाया गया है। चार पहर की विशेष पूजा और रात्रि जागरण को लेकर शिव भक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्र के गांव रायपुर सहोड़ा के प्राचीन श्री रामेश्वर शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग के पूजन की विशेष व्यवस्था की गई है। करीब सवा सौ शिव भक्त एक साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विधिविधान के साथ चार पहर की पूजा करेंगे। गर्भ गृह में स्थित शिवलिंग के साथ-साथ 11 अन्य नर्वदेश्वर शिवलिंगों को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है और उन्हें विशेष चौकियों पर स्थापित करके शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का पूजन करते हैं। मंगलवार को हल्दी की रस्म हुई, जिसमें महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाई। स्थानीय शिव मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर हल्दी रस्म, मेहंदी रस्म, सेहराबंदी से लेकर अन्य सभी रस्मों को पूरा किया जाता है। तत्पश्चात भोलेनाथ का शृंगार करके चार पहर की पूजा आरंभ होती है। महाशिवरात्रि पर्व के कई दिन पहले से ही प्रभात फेरियों का दौर शुरू हो जाता है। शिव भक्त सवेरे भगवान भोलेनाथ का भजन-कीर्तन करते हुए गली मोहल्लों का चक्कर लगाते हैं। रायपुर, बसदेहड़ा, देहलां, बहडाला तथा चताड़ा के बनोड़े महादेव मंदिर, स्वामीपुर बाग के प्राचीन शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा, गौरी शंकर मंदिर विभोर सहित अन्य शिव मंदिरों में रात्रि पूजा की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
विद्वान एवं ज्योतिषाचार्य पंडित शशि पाल डोगरा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर रात्रि जागरण का विशेष महत्व है। जो चार पहर की पूजा करने में सक्षम हैं उन्हें विद्वान पुरोहितों की देखरेख में विधिविधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अवश्य करनी चाहिए, लेकिन जो चार पहर की पूजा नहीं कर सकते, वह पूजा होते हुए देख सकते हैं। इसलिए कम से कम रात्रि जागरण में अवश्य करें।
विज्ञापन


रायपुर सहोड़ा के श्री रामेश्वर शिव मंदिर के पंडित नरेश कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग की चार पहर की पूजा की विशेष व्यवस्था की गई है। पूजा में सम्मिलित होने वाले शिव भक्त पहले से ही अपने नाम पंजीकृत करवा लेते हैं। कहा कि 125 से अधिक शिव भक्त चार पहर की पूजा में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित करते हैं। बहुत से शिव भक्त सेवा कार्य में योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed