फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   During the rainy season, employees with one JCB will be deployed on every two wards.

Una News: बरसात में हर दो वार्ड पर एक जेसीबी के साथ कर्मचारी रहेंगे तैनात

Fri, 05 Jul 2024 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
During the rainy season, employees with one JCB will be deployed on every two wards.
शहर में जलभराव से निपटने के लिए नगर परिषद ने कसी कमर
विज्ञापन

नगर परिषद ने कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बरसातों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। नगर परिषद की तरफ से हर दो वार्ड के लिए एक जेसीबी मशीन लगाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा कर्मचारियों को भी दिन-रात सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई भी समय पर करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि अधिक बारिश होने पर नालियां बंद न हों और निकासी सही प्रकार से होती रहे।
बरसात को लेकर शहर में कई स्थानों पर बरसाती पानी घुसने और नुकसान होने के मामले गत वर्ष जिले में हुई बारिश के दौरान सामने आए थे। इससे निपटने के लिए नगर परिषद ने इस बार तैयारी कर ली है। इसके लिए हर दो वार्ड पर एक जेसीबी और कर्मी जरूरत पड़ने पर तैयार रहेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों को सभी नालों को साफ रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर परिषद की तरफ से शहर को जलभराव से बचाने के लिए कई स्थानों पर नालों का चैनलाइजेशन किया गया है। इन नालों की साफ-सफाई संबंधी रिपोर्ट रोजाना नगर परिषद के उच्च अधिकारियों से सांझा की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते वर्ष शहर में भारी बारिश के चलते कई स्थानों नालों में गाद भर जाने से जलभराव हो गया था। इससे लोगों के घरों और दुकानों में बरसाती पानी आने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। नगर परिषद की तरफ से शहरवासियों से अपील की जा रही है कि अपने घरों और दुकानों के आसपास नालियों में कूड़ा न फेंकें, ताकि निकासी सही प्रकार से हो और बारिश के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद ने तैयारी पूरी कर ली है। साफ-सफाई को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हर दो वार्ड के लिए एक जेसीबी मशीन भी आपात स्थिति में प्रयोग में लाई जाएगी।
पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed