{"_id":"6985ffbd8e548b1e8b0863c2","slug":"drunk-man-enters-anothers-house-and-causes-ruckus-fir-registered-una-news-c-93-1-una1002-180725-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशे में दूसरे के घर में घुसकर हंगामा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशे में दूसरे के घर में घुसकर हंगामा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट क्षेत्र में नशे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। एक युवक के खिलाफ नशे में घर में घुसकर गाली गलौज करने, मारपीट पर उतारू होने और जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत दर्ज की गई है। पीड़िता जनक दुलारी पत्नी बालकृष्ण शारदा निवासी अंबोटा, तहसील घनारी ने पुलिस को बताया कि आरोपी संदीप शारदा पुत्र सुभाष चंद्र शारदा नशे की हालत में उनके घर आया और परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोपी के व्यवहार से घर में भय का माहौल बन गया और परिवार की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना गगरेट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बी एन एस की धारा 126 और 170 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।