फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drugs found on the banks of Gobind Sagar lake in Lathiani

Una News: लठियाणी में गोबिंद सागर झील के किनारे मिली नशे की सामग्री

Sat, 19 Apr 2025 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Drugs found on the banks of Gobind Sagar lake in Lathiani
क्षेत्रवासियों ने पुलिस से गश्त करने का किया आह्वान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


लठियाणी (ऊना)। गोबिंद सागर झील के किनारे लोगों को नशा करने वाली सामग्री मिली है। यहां टीका लगाने वाली सिरिंज (सुइयां), छोटे प्लास्टिक के कंटेनर और कुछ संदिग्ध पाउडर से भरे पैकेट पड़े थे। लठियाणी पंचायत के प्रधान जोगिंद्र शर्मा पौणू, उपप्रधान निर्मल सिंह ठाकुर झील की तरफ गए तो उन्होंने झाड़ियों के बीच बिखरी सिरिंज और अन्य नशा करने वाली सामग्री देखी।

जोगिंद्र शर्मा ने नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ समय से हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चिट्टा तस्करी और इसके सेवन की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जोगिंदर शर्मा और निर्मल सिंह ठाकुर ने कहा कि गोबिंद सागर झील जैसे शांत पर्यटक स्थल पर इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं। जोगिंदर शर्मा ने प्रशासन से मांग उठाई कि झील क्षेत्र में गश्त कर नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए। बंगाणा पुलिस के थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि समय-समय पर पुलिस गश्त करती रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि नशे का कारोबार और नशा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आह्वान किया कि आप भी पुलिस विभाग को सहयोग दें और जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed