{"_id":"686e82579dc233355c014093","slug":"drug-inspector-raids-echs-polyclinic-seals-samples-of-five-medicines-una-news-c-93-1-una1002-158745-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में ड्रग इंस्पेक्टर की दबिश, पांच दवाओं के सैंपल किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में ड्रग इंस्पेक्टर की दबिश, पांच दवाओं के सैंपल किए सील
विज्ञापन
डीसी के पास पहुंची शिकायत के बाद जागा विभाग
शिकायतकर्ता का आरोप पॉली क्लीनिक में दी जा रहीं एक्सपायरी दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ऊना जिला के रामपुर में स्थापित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में ड्रग विभाग ने बुधवार को दबिश दी। विभागीय कार्रवाई से पॉलीक्लीनिक में तैनात स्टाफ में हड़कंप मच गया। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम ने पांच दवाओं के सैंपल लिए और सील कर आगामी कार्रवाई के लिए एकत्रित कर लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से एकत्रित किए गए पांच दवा के सैंपलों को प्रयोगशाला में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
शिकायतकर्ता मनोज कुमार कौशल निवासी लोअर कोटला कलां ने डीसी ऊना जतिन लाल को लिखित में एक्सपायर दवाएं पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को देने की शिकायत की थी। इसके चलते डीसी ऊना जतिन लाल के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर ने पूर्व सैनिकों के पॉलीक्लीनिक में तमाम तरह का रिकॉर्ड खंगालते हुए पांच विभिन्न तरह की दवा के सैंपल लिए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी माता का चेकअप करवाने के लिए पॉली क्लीनिक गया और वहां पर जो दवाएं दी गईं वह एक्सपायरी थीं। उन्होंने इसकी शिकायत डीसी ऊना जतिन लाल से की और डीसी जतिन लाल ने ड्रग इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने अपनी टीम सहित पॉलीक्लीनिक में दबिश दी और तमाम तरह की व्यवस्था का जायजा लेते हुए रिकाॅर्ड खंगाला। पांच दवाओं के सैंपल लिए गए। अब सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तु स्थिति साफ होगी कि धरातल पर पॉलीक्लीनिक में अंदर खाते क्या चल रहा है और पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को क्या परोसा जा रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि आम जनमानस की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा न जाए और उनके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम के अनुसार डीसी ऊना के निर्देशों के तहत पॉलीक्लीनिक में दबिश दी गई है। पांच विभिन्न तरह की दवाओं के सैंपल लेकर सील किए गए हैं और उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी स्थिति स्पष्ट होगी।