दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव नंगल जरियालां में 50 हजार लीटर क्षमता वाले पेयजल भंडारण टैंक का निर्माण किया जाएगा। गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने बुधवार को इस परियोजना का विधिवत भूमि पूजन किया। इस टैंक को मोहल्ला खनटिल्ला में बने मुख्य टैंक से सीधा जोड़ा जाएगा। टैंक बनने से गांव के वार्ड 7, 8 एवं 9 के घरों की पेयजल समस्या खत्म होगी।
विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि गगरेट विस क्षेत्र में भी प्रत्येक घर तक पेयजल और हर खेत तक सिंचाई योजना पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही नए ट्यूबवेल और नए पेयजल भंडारण टैंक भी बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुरिंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मंजू जरियाल, जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सीमा भारद्वाज, सहायक अभियंता रजत ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता यशवंत सिंह, पंप ऑपरेटर नरेश कुमार, भाजपा बूथ अध्यक्ष तिलक राज समेत अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।