Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr. Bahadur Singh from Himachal receives the N.S. Satya Murthy Award

Una News: हिमाचल के डॉ. बहादुर सिंह को मिला एनएस सत्य मूर्ति अवॉर्ड

Fri, 27 Nov 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bahadur Singh from Himachal receives the N.S. Satya Murthy Award
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के कुखेडा गांव के वैज्ञानिक डॉ. बहादुर सिंह को प्रतिष्ठित एनएस सत्य मूर्ति मेमोरियल यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान इंडियन फिजिक्स एसोसिएशन द्वारा उत्कृष्ट वैज्ञानिक कार्य करने वाले शोधकर्ताओं को प्रदान किया जाता है। उनकी इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) में संकाय सदस्य हैं। उन्हें संघनित पदार्थ भौतिकी, क्वांटम पदार्थों की खोज और वैज्ञानिक अनुसंधान में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने टीआईएफआर मुंबई में क्वांटम डिजाइन प्रयोगशाला की स्थापना की है। उनका शोध सैद्धांतिक भौतिकी, उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वय पर आधारित है। वह आधुनिक कम्प्यूटेशनल तकनीकों से नवीन इलेक्ट्रॉनिक और टोपोलॉजिकल गुणों वाले क्वांटम पदार्थों की खोज पर कार्य कर रहे हैं। उनके शोध समूह ने प्रथम-सिद्धांत क्वांटम यांत्रिकी गणनाओं से कम्प्यूटेशनल फ्रेमवर्क विकसित किए। इन वैज्ञानिक विधियों से कई नए क्वांटम पदार्थों और अवस्थाओं की पहचान हुई, जिनकी प्रयोगात्मक पुष्टि भी हुई। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन



शैक्षणिक और शोध यात्रा

डॉ. सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा पैतृक गांव और जवाहर नवोदय विद्यालय, ऊना से प्राप्त की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से भौतिकी में एम.एससी. की उपाधि हासिल की। आईआईटी कानपुर से उन्होंने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा और शोध के दौरान उन्होंने सिंगापुर, चीन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में विभिन्न शोध पदों पर कार्य किया। बाद में वह टीआईएफआर मुंबई से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed