फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Doctors' posts are vacant at CHC Thanakalan, toilets built for the disabled are locked.

Una News: सीएचसी थानाकलां में डॉक्टरों के पद खाली, दिव्यांगों के लिए बनाए शौचालय पर ताला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां के प्रतीक्षा कक्ष को बना डाला स्टोर

Sat, 17 Jan 2026 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Doctors' posts are vacant at CHC Thanakalan, toilets built for the disabled are locked.
सूरत ए हाल
विज्ञापन

अभियान भाग : पांच
अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों को बैठने की नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधा
दो चिकित्सकों के पद खाली होने से मरीज को समय पर नहीं मिल रहा उपचार
दिव्यांगजनों के शौचालय पर लटका ताला
थानाकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं, मरीजों को हो रही परेशानी
जोगिंद्र देव आर्य
थानाकलां (ऊना)। ऊना–हमीरपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन लगभग 150 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं लेकिन अस्पताल में व्यवस्थाओं की स्थिति चिंताजनक है। अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए बनाए गए कक्ष को प्रबंधन ने स्टोर रूम बना दिया है। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय पर भी ताला लटका हुआ है, जिससे मूलभूत सुविधाओं की कमी उजागर होती है। अस्पताल में चिकित्सकों के कुल छह पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से दो पद लंबे समय से खाली हैं। इस कारण मरीजों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य अभी चल रहा है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि अस्पताल नए भवन में कब पूरी तरह से संचालन शुरू करेगा।
ककराणा निवासी जितेंद्र सिंह ने उम्मीद जताई कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। बल्ह गांव के निवासी जगदीश सहोता ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और पुराने भवन की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। अस्पताल के नए भवन के निर्माण को लेकर कार्य जारी है और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जो भी कमियां हैं, उन्हें शीघ्र ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed