{"_id":"68cab37f8acb832df600b173","slug":"do-not-allow-vehicles-to-be-parked-on-the-roadside-vipan-kumar-una-news-c-93-1-una1002-165802-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों को सड़क के किनारे न खड़ा होने दें : विपन कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियों को सड़क के किनारे न खड़ा होने दें : विपन कुमार
विज्ञापन
कानून व्यवस्था और ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के दिए निर्देश
दशहरा उत्सव को लेकर तहसीलदार ऊना ने ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दशहरा पर्व को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को तहसीलदार ऊना विपन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तहसीलदार ने बताया कि दशहरा पर्व का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना के मैदान में किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस विभाग को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात को सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा न होने दें।
आईपीएच विभाग को पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगर परिषद को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को अपने सभी उपकरण चुस्त-दुरुस्त रखने और किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्कूल मैदान तक जाने वाली सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले। दुकानदारों को भी स्वच्छता के दृष्टिगत दुकान के बाहर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में रामलीला कमेटी ऊना के प्रधान अभिनाष कपिला, अध्यक्ष प्रिंस राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।